पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमियों पर प्रशासन निजी स्कूलों को नोटिस भेजेगा

कमियों पर प्रशासन निजी स्कूलों को नोटिस भेजेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी के प्राइवेट स्कूलों में हुई जांच के बाद अब जिला प्रशासन रिपोर्ट कंपाइल कर रही है। रिपोर्ट कंपाइल होने के बाद के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। पहले स्कूलों को नोटिस भेजकर जो कमियां जांच के दौरान पाई गईं हैं उसे दूर करने को कहा जाएगा। ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई होगी। दरअसल रांची के 70 निजी स्कूलों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने 14 टीम बनाई थी। जिसमें एसडीओ, एडीएम, डीटीओ, सदर दंडाधिकारी समेत कई अधिकारी शामिल किए गए थे। स्कूलों की जांच के दौरान टीम को कई खामियां मिली थीं। इनमें हर साल किताब बदलने से लेकर डेवलपमेंट फीस के नाम पर राशि वसूली की भी शिकायत पाई गई। ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की शुरुआत भी हो गई है। एसडीओ कोर्ट से सेंट थॉमस स्कूल को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। बाकी जिन स्कूलों में खामियां पाईं गईं है उन्हें भी रिपोर्ट कंपाइल होने के बाद नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है।

जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने जांच के दौरान स्कूल बसों में कई खामियां पाईं। किसी स्कूल के बस में क्षमता से अधिक बच्चे ढोते मिले, तो कई बस एकदम खटारा मिले। वहीं, अधिकतर स्कूल बसों में जीपीएस सिस्टम अब तक नहीं लगाए गए। जबकि, जिला प्रशासन ने पहले ही जीपीएस लगाने का निर्देश दे रखा है। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन द्वारा बसों के चालक और सह चालक का ब्योरा संबंधित थाने को नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा कई खामियां मिली हैं, जिसकी रिपोर्ट तैयार हो रही है।

स्कूलों की जांच से संबंधित रिपोर्ट कंपाइल की जा रही है। चुनाव के कारण थोड़ा लेट हुआ है। वैसे 70 प्रतिशत रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। सभी रिपोर्ट कंपाइल होने के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा। जिन स्कूलों में कमियां पाई गईं हैं पहले उन्हें नोटिस देकर उसे ठीक करने को कहा जाएगा। तय समय में इस पर सुधार नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई होगी। -अंजली यादव, एसडीओ, रांची

खबरें और भी हैं...