पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जजों ने रक्तदान कर आम लोगों से की ब्लड डोनेट करने की अपील

जजों ने रक्तदान कर आम लोगों से की ब्लड डोनेट करने की अपील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | ब्लड डोनेशन को प्रोत्साहित करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन पाठक व जस्टिस राजेश शंकर ने बुधवार को रक्तदान किया। आम लोगों से अपील की है कि वे भी रक्तदान करें, ताकि जरूरतमंदों को अस्पतालों में खून मिल सके। जस्टिस एसएन पाठक ने कहा कि रक्तदान कर हम किसी की जान बचा सकते हैं। यह एक बड़ा दान है। जस्टिस राजेश शंकर ने कहा कि रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। रक्तदान के संबंध में भ्रांतियां हैं, यह दूर होनी चाहिए, लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए। हाईकोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से किया गया था। मौके पर एसोसिएशन की अोर से अधिवक्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...