शिवा लोहरा हत्याकांड के दो ने किया सरेंडर
रांची | हरिहर सिंह रोड, जीवन गली में हुए दो मार्च को होली के दिन हुए शिवा लोहरा हत्याकांड मामले में बुधवार को दो आरोपियों ने सिविल कोर्ट रांची में सरेंडर कर दिया। जिन आरोपियों ने सरेंडर किया, उनमें नामकुम का रहने वाला अनूप और सिल्ली का रहने वाला रूपम बड़ाईक शामिल है। दोनों हत्या के बाद से फरार चल रहे थे। इससे पहले अप्रैल महीने में भी दो आरोपियों नामकुम चाय बागान का रहने वाला संजय विश्वकर्मा और रंजीत लाल ने सरेंडर किया था।