प्रा शिक्षकों का जून-जुलाई में होगा अंतर जिला स्थानांतरण
रांची | स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह से बुधवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला। लंबित डिमांड की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इसमें उर्दू शिक्षाकों का बकाया वेतन भुगतान करने, प्राथमिक शिक्षकों को अंतर जिला स्थानांतरण करने, प्रमोशन नियमावली में संशोधन करने, योजना मद में आवंटन देने, अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन में प्रमोशन देने, प्रिंसिपल के रिक्त पद पर नियुक्त करने और अपग्रेड स्कूलों में पद सृजित करने समेत अन्य समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। शिक्ष सचिव एपी सिंह ने समस्या सुनने के बाद कहा कि शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण जून-जुलाई में किया जाएगा। प्रमोशन रेगुलेशन में संशोधन की कार्यवाही की जा रही है। योजना मद में शीघ्र ही राशि आवंटित कर दी जाएगी। अपग्रेड स्कूलों में पद सृजन का मामला अभी विचाराधीन है। प्रतिनिधिमंडल में बिजेंद्र चौबे, राममूर्ति ठाकुर समेत अन्य थे।