पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसी की मांग पर लोको पायलटों ने हटिया स्टेशन पर किया मुंडी गरम प्रदर्शन

एसी की मांग पर लोको पायलटों ने हटिया स्टेशन पर किया मुंडी गरम प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आॅल इंडिया लोको पायलट एसोसिएशन ने ट्रेन के इंजन में एसी लगाने की मांग को लेकर मुंडी गरम प्रदर्शन किया। इस दौरान हटिया स्टेशन से डीआरएम कार्यालय और कॉलोनी में मोटरसाइकिल रैली निकाली और स्टेशन पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनलोगों का कहना है कि तीन दिनों से काला बिल्ला मांगों के समर्थन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तपती धूप में गर्म लोहे के अंदर ट्रेन चलाना पड़ता है। इसलिए इस बार विरोध प्रदर्शन को मुंडी गरम प्रदर्शन दिया गया है। इसमें एसी कमरे में बैठे अधिकारियों के मुंडी का तापमान भी बताया गया है। क्लास वन अधिकारियों के मुंडी का तापमान 19 डिग्री, क्लास दो अधिकारियों का 26 डिग्री, कार्यालय कर्मचारी का 32 डिग्री और लोको पायलट का 58 डिग्री दिया गया है। अधिकारियों को एहसास नहीं है कि इंजन में ट्रेन चलाने वाले पायलटों को कितनी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोहे के बीच में बैठकर ट्रेन चलाना आसान नहीं है। ट्रेन के इंजन में एसी लगाने की मांग की गई है। इसके अलावे भी दो अन्य मांगें है। पहला माइलेज दर आरएसी-1980 सिद्धांत अनुसार शीघ्र निर्धारित की जाए और दूसरा 1.1.2016 के पूर्व सेवानिवृत रनिंग स्टॉफ का सातवां सीपीसी अनुसार तुलनात्मक पेंशन निर्धारण की विसंगतियों में सुधार किया जाए।

खबरें और भी हैं...