पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल में चल रहे समर कैम्प में स्टूडेंट्स ले रहे स्पोर्ट्स, डांस और म्यूजिक की ट्रेनिंग

डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल में चल रहे समर कैम्प में स्टूडेंट्स ले रहे स्पोर्ट्स, डांस और म्यूजिक की ट्रेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में चल रहे समर कैम्प में विषय विशेषज्ञों के द्वारा स्टूडेंट्स को उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, खो-खो, बास्केटबॉल, बेडमिंटन, शूटिंग जैसे गेम्स की ट्रेनिंग स्कूल के फिजिकल एजुकेशन के टीचर संजय मण्डल, एसएम अज़ीम, सुशील कुमार व अमित कुमार सिंह के द्वारा दिया जा रहा है। वहीं म्यूजिक एंड डांस में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स को डांस की विभिन्न स्टाइल्स एवं रिद्दम को म्यूजिक टीचर इंद्रजीत दत्ता एवं मुक्ति सरकार सीखा रहीं हैं। पेंटिंग्स में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स को पेंटिंग टीचर राजेश सिन्हा व विभा मिश्रा सीखा रहीं हैं।

कैम्प में राइफल शूटिंग में भी हाथ आजमा रहे स्टूडेंट्स

कैम्प से निखरती है बच्चों में छिपी प्रतिभा : डीएवी हेहल के प्रिंसिपल एमके सिन्हा ने कहा कि हम इस वेकेशन में कैम्प के जरिए स्टूडेंट्स की उन छिपी प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहे हैं, जिससे वे शायद खुद परिचित नहीं होते। ताकि वे अपने हुनर में पारंगत हो जाएं और उनकी पढ़ाई भी बाधित न हो।

खबरें और भी हैं...