रांची | शोतोकान कराटे डो फेडरेशन की ओर से अरविंदो सोसाइटी कराटे प्रशिक्षण केन्द्र में चल रही सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन आत्मरक्षार्थ तकनीकों के साथ -साथ स्पोर्ट्स कराटे के तकनीकों तथा डब्लूकेएफ के नियमों की जानकारी दी गई। शिविर में शोकफ के मुख्य तकनीकी निदेशक सह मुख्य कराटे प्रशिक्षक मानस सिन्हा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में निलय सिन्हा और भोला ओहदार ने सहयोग प्रदान किया।