रांची के निशांत कुमार उपाध्याय का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में किया गया है। निशांत सोमवार को हैदराबाद के लिए रवाना हुए। 23 मई को सिंगापुर के लिए हैदराबाद से भारतीय दिव्यांगजन क्रिकेट टीम के साथ रवाना होगें। सिंगापुर में दिव्यांगजन क्रिकेट का आयोजन किया गया है। भारत और सिंगापुर के बीच 25 मई से प्रतियोगिताा का आगाज होगा। निशांत को सचिव मुकेश कंचन, उपाध्यक्ष राहुल मेहता, सरिता सिन्हा, प्रणव कुमार बब्बू, चांद खान, संजीव कुमार झा, जाहिद अंसारी ने बधाई दी है।