पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंडर 16 : जेएसए ए ने बिरसा एकेडमी को 38 रनों से हराया

अंडर-16 : जेएसए-ए ने बिरसा एकेडमी को 38 रनों से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड स्पोर्ट्स एकेडमी-ए (जेएसए) ने चैंपियंस लीग टी-20 अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बिरसा क्रिकेट एकेडमी को 38 रनों से पराजित किया। रांची कॉलेज ग्राउंड में जेएसए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवरों में 131 रनों पर आॅल आउट हो गई। टीम की ओर से श्रेय राज ने 38, शाबान परवेज ने 34, आर्यन ने 21 रन बनाए। सूरज को पांच विकेट मिला। जवाब में बिरसा की टीम 19.3 ओवरों में 93 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से ने राहुल ने 19, सूरज ने 12, कन्नु ने 10 रनों का योगदान किया। राहुल व अविनाश को 3-3, श्रेया को दो विकेट मिला। सूरज को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर अशोक कुमार, दीपक मिश्रा, हरेन्द्र पाठक, दिनेश सिंह, अमित उरांव, उमेश यादव, दिलीप सिंह, राहुल तिवारी, अमित पासवान, सुमंत, अक्षय, शशि, सौरव व खेलप्रेमी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...