रांची | नेपाल के काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची जिला की ताइक्वांडो खिलाड़ी ईशु प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। ईशु जयपाल सिंह स्टेडियम ताइक्वांडो क्लब की खिलाड़ी है। इशू सरला बिरला पब्लिक स्कूल में पढ़ रही है। पदक जीतने पर प्रशिक्षक चंदन एवं मुख्य प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह को खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, सरला बिरला पब्लिक स्कूल के प्रदीप वर्मा, प्रदीप तुल्स्यान आैर जगदीश सिंह जग्गू आदि ने बधाई दी।
एसपीएल में साई ऑरेंज ने ब्लू को हराया
रांची | साई ऑरेंज की टीम ने एसपीएल क्रिकेट में साई ब्लू को 7 विकेट से हराया। साई ब्लू की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 171 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से अस्तित्व ने 52, अंशु व सुशांत ने 26-26 रनों की पारी खेली। आदित्य को 3, सुरेश व अभिनव को 2-2 विकेट मिले। जवाब में साई ऑरेंज टीम 26.2 ओवरों में 3 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से साकेत विश्वास ने 92, अश्विनी ने 30 व मोहित ने 17 रनों का योगदान किया। साकेत विश्वास को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।