रांची | राजधानी में पानी की जबर्दस्त किल्लत हो गई है। सभी क्षेत्रों में सप्लाई वाटर सिस्टम नहीं होने का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। सोमवार को हरमू बस्ती में जैसे ही एक टैंकर पानी पहुंचा, हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने टैंकर को घेर लिया। हो-हल्ला के बीच पानी मिला, फिर भी आधे से अधिक लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिला। पार्षद अरुण कुमार झा ने मत्स्य विभाग के टैंकर से पानी लेकर कुछ क्षेत्रों में बंटवाया। उधर, गंगा नगर, विद्यानगर, रातू रोड, पिस्कामोड़, देवी मंडप रोड में सप्लाई पानी नहीं आने से परेशानी बढ़ गई है।