पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्ट्रेट के नो पार्किंग जोन में खड़े 47 वाहनों के कटे चालान

कलेक्ट्रेट के नो पार्किंग जोन में खड़े 47 वाहनों के कटे चालान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्ट्रेट परिसर के नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ सोमवार को जिला प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े सरकारी व गैर सरकारी वाहनों का चालान काटा गया। डीटीओ नागेंद्र पासवान और कोतवाली यातायात थाना इंस्पेक्टर मंजू कुजूर ने एक वाहन को क्रेन मंगवाकर भी उठवाया और उससे कंट्रोल रूम में जमा कराया।

अभियान के दौरान कुल 47 चारपहिया व दोपहिया वाहनों का चालान काटा गया। इस दौरान नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों में हड़कंप मच गई। डीटीओ ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पार्किंग रहने पर भी नहीं करते इस्तेमाल : कलेक्ट्रेट स्थित ए ब्लॉक और बी ब्लॉक में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। बावजूद अधिकतर लोग कलेक्ट्रेट परिसर में ही वाहन खड़ी कर देते हैं। हालांकि जगह-जगह पर नो-पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ है। इतना ही नहीं, कलेक्ट्रेट ऑफिस आनेवाले अधिकारी भी अपने वाहन को पार्किंग की बजाय नो पार्किंग में खड़ी कर देते हैं।

खबरें और भी हैं...