आदिवासियों के लिए अलग धर्म की मांग को लेकर बंगाल में रेल रोको अभियान चलाया गया। इस वजह से हजारों की संख्या में जहां-तहां आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इस वजह से रांची-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया। वहीं कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया। कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। इस वजह से रांची से जानेवाली और बंगाल की ओर से आने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं। ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट होने से यात्रियों को बस व अन्य वाहन से रांची आना पड़ा। ट्रेनों को डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, हावड़ा-चक्रधरपुर ट्रेन को मुरी होकर लाया गया। वही शॉर्ट टर्मिनेट होनेवाले ट्रेन में गरबेता-रांची पैसेंजर, धनबाद-मेमू बांकुड़ा पैसेंजर, हटिया-टाटा पैसेंजर और हटिया खड़गपुर पैसेंजर शामिल है।