रांची | आकांक्षा-40 में प्रवेश के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल परीक्षा का आयोजन करेगी। इससे संबंधित नियमावली को सरकार ने मंजूरी दे दी है। परीक्षा दो स्तरों जिला व स्टेट लेवल पर होगी। पहली बार इसमें निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया गया है। जिला स्तर की परीक्षा 120 अंकों की होगी। इसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। जबकि स्टेट लेवल की परीक्षा 300 अंकों की होगी।