रांची | नगर विकास विभाग और एचईसी प्रबंधन के बीच डीड ऑफ कन्वेंशन पर 22 मई को हस्ताक्षर होगा। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के कार्यालय में सुबह 11.30 बजे समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होगा। इसके बाद एचईसी से स्मार्ट सिटी के लिए ली गई 656 एकड़ जमीन का विधिवत उपयोग होगा। अभी तक एचईसी प्रबंधन को समझौते की पूरी राशि नहीं मिली थी, इसलिए समझौता नहीं हुआ था।