रांची | कांटाटोली फ्लाइओवर निर्माण के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान सह डायवर्सन निर्माण का कार्य होना था, लेकिन फोर्स नहीं मिलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। पहले यह अभियान सुबह 11 बजे से चलना था, लेकिन बाद में 3.00 बजे चलाए जाने की सूचना दी गई। बाद में फोर्स नहीं मिलने के कारण इसे मंगलवार को चलाने का निर्णय हुआ। हालांकि, अभियान चलाने के लिए मजिस्ट्रेट दिनभर निगम में इंतजार करते रहे।