पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से भास्कर पाठकों ने की सीधी बात, मंत्री ने दिए स्पष्ट जवाब

पहली बार, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से भास्कर पाठकों ने की सीधी बात, मंत्री ने दिए स्पष्ट जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घर से रोज कचरा न उठे तो आप न दें यूजर चार्ज

आपकी सीधी बात

सरकार के साथ

मंत्री ने कहा-मैं वीआईपी कल्चर के खिलाफ, नेता प्रतिपक्ष के काफिले के लिए मेरी ही गाड़ी को रोक दिया गया

रांची | दैनिक भास्कर के खुला मंच कार्यक्रम की पहली कड़ी में नगर विकास, आवास व परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने प्रदेशभर से आए लोगों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में पूछे गए एक सवाल सफाई नहीं होती, घर से कूड़ा भी नहीं ले जाया जाता है, फिर भी यूजर चार्ज लेने क्यों आ जाते हैं कर्मचारी? इस पर मंत्री ने कहा कि अगर प्रतिदिन आपके घर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है तो आपको यूजर चार्ज देने की जरूरत नहीं है।

वहीं, छात्रा अर्पणा अग्रवाल ने पूछा कि सरकार कहती है कि वह सेवक हैं, फिर भी किसी मंत्री या अफसर का कारकेड गुजरता है तो लोगों का ट्रैफिक क्यों रोका जाता है? जबकि आप लोग चार पहिया वाहन में होते हैं, हम स्कूटी पर। हमें धूप ज्यादा लगती है। हम रुक सकते हैं तो आप क्यों नहीं? इस पर मंत्री ने कहा कि रांची में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान पुलिस द्वारा ट्रैफिक रोकना सही नहीं है। गवर्नर, सीएम व चीफ जस्टिस के अलावा किसी के लिए ट्रैफिक रोकने का नियम नहीं है। पर राज्य के एक अफसर के घर से निकलते ही चौराहों पर ट्रैफिक रोक देते हैं। जब लोगों ने कहा कि वह अफसर डीजीपी हंै। तो मंत्री बोले- आप लोग तो सब जानते ही हैं। ये गलत है। मैंने शिकायत भी की है। मैं खुद वीआईपी कल्चर का विरोधी हूं। मैं इसके खिलाफ हूं कि नेताओं के लिए आम लोगों को डंडे से हांका जाए। अभी दो दिन पहले गोमियां से लौटते समय नेता प्रतिपक्ष के काफिले के लिए मेरी गाड़ी को रोका गया। मैंने ड्राइवर से कहा कि उनके काफिले के पीछे ही गाड़ी लगा ले, ताकि मैं जल्द पहुंच जाऊं।

01. कचरा उठता नहीं, फिर यूजर चार्ज लेने क्यों पहुंच जाते हैं कर्मचारी?-राजेश, रांची

सारे काम अकेले सरकार ही नहीं कर सकती, जनता भी साथ दे

बाएं से दाएं : अर्पणा अग्रवाल, प्रभाकर सिंह, अभिषेक हरित, श्याम पांडेय, मंत्री सीपी सिंह, एसके मित्रा, बद्रीनाथ झा, नीरज प्रकाश और धनंजय कुमार।

रातू रोड जाम से कब मिलेगी निजात?-बद्रीनाथ झा, रातू रोड

फ्लाईओवर का जून में टेंडर होगा फाइनल

मंत्री ने कहा कि राजधानी में तीन फ्लाईओवर का निर्माण हर हाल में होगा। कांटा टोली में निर्माण शुरू होने वाला है। हरमू रोड में जमीन अधिग्रहण में समस्या है। उसे दूर करने का प्रयास हो रहा है। रातू रोड में एनएचएआई को थ्री लेन फ्लाईओवर का निर्माण करना है। इसका टेंडर जारी हो गया है। 17 जून को टेंडर खुलेगा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विशेष रूप से रातू रोड में तीन लेन फ्लाईओवर बनाने की स्वीकृति दी है।

02. सरकार कहती है कि वह जनता की सेवक है, फिर भी आपके लिए हमें चौराहों पर क्यों रोका जाता है? आप चार पहिया में रहते हैं, हम तो धूप में स्कूटी पर होते हैं...-अर्पणा अग्रवाल, रांची

एक अफसर (डीजीपी) के घर से निकलते ही चौराहों पर रोक दिया जाता है ट्रैफिक

पानी आता नहीं, फिर बिल क्यों आता है ?-जावेद अख्तर, हिंदपीढ़ी

14 जलमीनार बनने के बाद ही मिलेगा पानी

मंत्री ने कहा कि अम्रुत के तहत पहले फेज में 14 जलमीनार व डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाने के लिए कुल 148 करोड़ रु. की योजना को स्वीकृति दी गई है। अब रूक्का से पानी लाने के फेज टू की योजना को भी साथ में जोड़कर टेंडर होगा। पानी के बिना बिल आ रहा है तो मीटर लगाएं, उसी के आधार पर वाटर चार्ज दें। बिना कनेक्शन के बिल आने पर निगम में शिकायत करे, कमेटी जांच करेगी इसके मामला सही पाए जाने पर बिल माफ होगा।

धनबाद में फ्लाईओवर क्यों नहीं बना रहे-श्याम पांडेय, धनबाद

धनबाद में हर हाल में फ्लाईओवर और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम होगा

मंत्री बोले कि धनबाद में हर हाल में फ्लाईओवर बनेगा। मैं ही शिलान्यास करूंगा। डीपीआर बनाने का काम शुरू होने वाला है। मंत्री से पूछा गया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिर्फ कल्पना बन कर रहा गया है? निगम में 250 करोड़ का फंड पड़ा है, फिर भी सीवरेज-ड्रेनेज प्लान डीपीआर से आगे क्यों नहीं बढ़ रहा है। मंत्री बोले कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर धनबाद में भी काम दिखेगा। सीवरेज-ड्रेनेज प्रोजेक्ट बसे बसाए शहर के लिए संभव नहीं है। रांची में सीवरेज-ड्रेनेज प्रोजेक्ट ने काफी दर्द दिया है।

जमशेदपुर में नगर निगम क्यों नहीं-प्रभाकर सिंह, जमशेदपुर

विवादित मामला है, डीसी की अध्यक्षता में कमेटी बनी हैै, जल्द होगा समाधान

मंत्री ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में था। टाटा भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है और कुछ एरिया में विवाद भी है। इसे देखते हुए डीसी की अध्यक्षता में कमेटी बनी है। जल्द स्थिति स्पष्ट होगी। वहां, चुनाव कराकर तीसरी सरकार बनेगी। ताकि लोगों को सुविधाएं मिलें। रांची, धनबाद और जमशेदपुर में सिटी बस को कबाड़ बना दिए पर मंत्री ने कहा कि कुछ काम सरकार नहीं कर सकती। सिटी बस प्राइवेट ऑपरेटर ही चला सकते हैं। धनबाद-जमशेदपुर में भी सिटी बसें चलेंगी।

शेष सवालों के जवाब : पेज 3

खबरें और भी हैं...