पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल डीजल के दाम पर राहत देने के लिए हो रहा विचार

पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहत देने के लिए हो रहा विचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को दावा किया कि लोगों को राहत देने के लिए सरकार विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे विकल्प क्या हैं और उन पर कब तक अमल किया जाएगा। इस बीच, इंडस्ट्री ने सरकार से पेट्रोल और डीजल पर तत्काल एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग की है। फिक्की और एसोचैम ने कहा कि महंगे क्रूड से रुपया कमजोर होगा और आयात बिल बढ़ेगा। मौद्रिक नीति में ब्याज दरें बढ़ने से निजी निवेश कम होगा। इसलिए सरकार को पेट्रोल-डीजल पर तत्काल एक्साइज ड्यूटी घटानी चाहिए। राज्यों के साथ पेट्रो उत्पादों को जीएसटी में लाने पर भी चर्चा करनी चाहिए।

रांची में पेट्रोल 76.75 रु. व डीजल 71.88 रु.

सोमवार को रांची में पेट्रोल की कीमत 76.75 रु. और डीजल की 71.88 रुपए हो गई। पिछले तीन दिन में पेट्रोल 75 पैसा और डीजल 80 पैसे महंगा हुआ है। 13 मई से 9 दिनों में पेट्रोल के दाम 1.76 रुपए और डीजल के 2.25 रुपए बढ़े हैं।

3 साल में 36% बढ़ चुका है भारत का क्रूड ऑयल इंपोर्ट बिल

2017-18

2016-17

2015-16

2014-15

2013-14

भारत दुनिया का तीसरा बड़ा तेल आयातक है

5.66

4.70

4.16

6.87

8.65

(आंकड़े लाख करोड़ रुपए में)

खबरें और भी हैं...