पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रॉक्सीना के टैलेंट शो में प्रतिभागियों का जलवा

प्रॉक्सीना के टैलेंट शो में प्रतिभागियों का जलवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम का उद्घाटन करते बलजीत सिंह बेदी व अन्य।

भास्कर न्यूज | रामगढ़

प्रॉक्सीना संस्था के टैलेंट शो कंपीटिशन में प्रतिभागियों ने जलवा बिखेरा। वहीं, सभी ने डांस, सिंगिंग, मॉडलिंग, एक्टिंग, बॉडी बिल्डिंग कंपीटिशन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बचपन प्ले स्कूल में कंपीटिशन के जज मिस्टर इंडिया चैंपियनशिप के सेंकेंड विजेता वसीम आलम, मॉडलर जयंत मिश्रा, जिम ट्रेनर संतोष कुमार गुप्ता, उमेश सिंह, तनिष्क सोनकर, नंदकिशोर सिंह चंडोक ने प्रतिभागियों की प्रतिभा को अपनी कसौटी में कसा। इससे पहले मुख्य अतिथि बलजीत सिंह बेदी, उद्घाटनकर्ता मनोज मंडल व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से टैलेंट शो का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों ने शो कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि रामगढ़ जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है। ऐसे प्रतिभागियों को अवसर देने की जरूरत है और वह प्रॉक्सीना संस्था देने का काम कर रही है। कहा कि कंपीटिशन में चयनित प्रतिभागी रांची में होने वाले स्टेट लेबल कंपीटिशन में भाग लेंगे। शो कार्यक्रम में संस्था के तनिष्क सोनकर, अमन सोनकर, सैयद अंजर हुसैन, सौम्या पाठक, मेघा तिवारी, विवेक उपाध्याय ने सराहनीय योगदान दिया। कंपीटिशन में काजल, प्रीति, सौम्या, मेघा, योगेश, मोहित, विवेक, विक्की सहित अनेक कलाकार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...