पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीपर टोली में किसानों की समस्याओं को लेकर सभा

पीपर टोली में किसानों की समस्याओं को लेकर सभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटकी | झिंझरी पीपर टोली में सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर सभा की गई। किसानों ने बिजली की व्याप्त समस्याओं के अलावा हरी सब्जियों का उचित मूल्य नहीं मिलने की विस्तार से चर्चा की। किसानों ने कहा कि वर्तमान में टमाटर व कद्दू सहित अन्य हरी सब्जियों के मूल्य में भारी गिरावट आई है। इससे किसानों को लागत मूल्य भी वापस नहीं हो रहा है। सभा में उपस्थित मांडर पूर्वी के जिप सदस्य सह रांची जिला परिषद के कृषि प्रभारी सुनील उरांव ने इन समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से संपर्क करने व इसका निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। सभा के बाद विभाग द्वारा गांव में लगाए गए एक सौ केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। मौके पर एलिया मिंज, नीरज मुंडा, प्रकाश मिंज, बिगलु उरांव, जीता मिंज, रवि मिंज सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...