पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिस्टर रजनी व शनिमा ने ली प्रथम मन्नत

सिस्टर रजनी व शनिमा ने ली प्रथम मन्नत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनहोरा पेरिश में शुक्रवार को क्लासांसियन्स सिस्टर रजनी बिलुंग और सिस्टर शनिमा डुंगडुंग ने लोगों की सेवा के लिए ईश्वरीय बुलाहट को पहचाना और इसमें आगे बढ़ने के लिए धर्मसंघ के विधि-विधान के अनुसार प्रथम मन्नत ग्रहण किया। कॉल्ड टू लव एंड सेंट टू सर्व के आदर्श वाक्य के तहत दोनों सिस्टरों ने धर्मसंघी जीवन का प्रथम मन्नत ग्रहण किया। इस अवसर पर फादर रिचर्ड सोरेंग ने पवित्र यूखरिस्त चढ़ाया। उनके साथ पल्ली पुरोहित फादर फिलिप, फादर कारलोस, फादर सुधीर, फादर इग्नासियुस, फादर जेनी, फादर थॉमस और फादर अंतोनिस थे। दोनों सिस्टरों ने संकल्प लिया कि जिस तरह मदर तेरेसा ने प्रेम, करुणा, दया और सेवा का जीवन जीया, वे भी प्रेम, सेवा, दया और करुणां बांटेंगी।

प्रथम मन्नत ग्रहण करने के बाद सिस्टर रजनी बिलुंग और सिस्टर शनिमा डुंगडुंग।

डोरंडा पेरिश के वीबीएस में बच्चों के लिए हुई प्रतियोगिता

रांची | सीएनआई डोरंडा पेरिश द्वारा शुक्रवार को बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा में वेकेशन बाइबल स्कूल के दूसरे दिन शनिवार की कक्षाएं हुईं। मुख्य अतिथि डोरंडा पेरिश की डिकन डॉ. सुमन मंजुला मिंज थीं। इस अवसर पर सचिव स्नेहलता तोपनो, आश्रित बाखला, मीरा भेंगरा, उर्मिला बाखला, अभिषेक खलखो, अंकित बाखला, नेहा खलखो व स्वाति तिर्की उपस्थित थीं। डॉ. मंजुला मिंज ने कहा कि परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की है। आदि में जब पृथ्वी में कुछ भी नहीं था, तो पूरी पृथ्वी में अंधकार छाया हुआ था। ईश्वर ने पृथ्वी से पहले स्वर्ग की सृष्टि की। परमेश्वर अपनी रचनाओं से आनंदित हुआ। इसके बाद बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल और प्रतियोगिता हुए।

खबरें और भी हैं...