पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साईं महोत्सव के लिए श्री साईं के भक्तों ने किया भिक्षाटन

साईं महोत्सव के लिए श्री साईं के भक्तों ने किया भिक्षाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिक्षाटन में मनीष अग्रवाल, राम किशोर कुंवर व अन्य।

रांची | श्री साईं सेवा मंडल रांची के कार्यकर्ताओं ने 20 मई को हरमू मैदान में होनेवाले श्री साईं महोत्सव के लिए शुक्रवार को भिक्षाटन किया। कार्यकर्ता रातू रोड श्री साईं बाबा मंदिर से एक चादर लेकर नगर भ्रमण पर भिक्षाटन के लिए निकले। पिछले तीन वर्षों से लगातार संस्था द्वारा भिक्षाटन का कार्य किया जा रहा है। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने श्रद्धानुसार चादर में भेंट चढ़ाई। भिक्षाटन कार्यक्रम में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार, संयोजक मुकेश काबरा, राम किशोर कुंवर, विकास कुमार, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, देवशरण सिन्हा, नीरज मुंजाल, दिलीप अग्रवाल, मनोरंजन शर्मा, कार्तिक कर्मकार, दुर्गेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, मुन्ना वर्णवाल, सोनू वर्णवाल, रोहित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, युगल किशोर गुप्ता, अजय अग्रवाल आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...