रांची| शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान वुल हाऊस ने महिलाओं के लिए अलग विंग की शुरुआत की। इस विंग में केवल महिलाओं और युवतियों के ब्रांडेड कंपनियों के रेडिमेड व सिले कपड़े उपलब्ध होंगे। इनमें बीबा, सभ्यता, वेलेंटाइन, डील, लिवाइस ली, सोली जैसी ब्रांडेड कंपनियां शामिल हैं। संचालक परमानंद कुजारा ने पत्रकारों को बताया कि वुल हाऊस के पहले तल्ले पर बने एक्सक्लूसिव विंग में महिलाओं के लिए कुर्तियां, सलवार सूट, जीन्स, टॉप, गाउन, नाइट वेयर, नाइट सूट, ड्रेसेस और नाइटी समेत अन्य एक्सक्लूसिव उत्पाद मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वुल हाऊस पिछले 62 वर्षों से राज्य के लोगों को उत्कृष्ट क्वालिटी के उत्पाद उचित दाम पर उपलब्ध करा रहा है। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के पार्टनर मनीष कुजारा और अमन कुजारा भी मौजूद थे।