दवाई दोस्त की एक और शाखा खुली, दवाओं पर हैवी डिस्काउंट
रांची| नामकुम बाजार, सदाबहार चौक के पास में दवाई दोस्त की एक और शाखा का उद्घाटन डायरेक्टर एंड चीफ हेल्थ डिपार्टमेंट डॉक्टर सुमंत मिश्रा ने किया। इस शाखा काे पुनीत कुमार पोद्दार और पंकज पोद्दार अपने स्वर्गीय पिता प्रेम कुमार पोद्दार और राजीव बैरोलिया ने अपनी बहन विभा जालान के सम्मान में खाेला है। पुनीत पोद्दार ने बताया कि दवाई दोस्त की शाखाओं से लाखों जरूरतमंदों का भला हो रहा है। अन्य की तरह इस शाखा में भी ब्रांडेड जेनरिक दवाएं उपलब्ध है। ये 85 फीसदी तक डिस्काउंट पर हैं। कई शाखाओं में इंसुलिन आधी कीमत पर उपलब्ध है। अब दवाई दोस्त की 20 शाखाएं रांची में हैं।