रांची| मारुति सुजुकी नेक्सा व प्रेमसंस नेक्सा ने तीन दिवसीय रोड शो कावेलकेड का आयोजन किया। नेक्सा के रीजनल मैनेजर अवनीश सोढ़ी व प्रेमसंस नेक्सा बरियातू के जीएम विवेक गुप्ता ने फ्लैग दिखाकर शुरुआत की। इस शो का मुख्य उद्देश्य इग्निस के बारे में जागरूकता लोना है। 10 गाड़ियों का शहर के विभिन्न हिस्सों में रोड शो किया जाएगा और गाड़ी के विषय में जानकारी दी जाएगा। रिम्स कैंपस में पहला शो हुआ, जिसमें एसबीआई के चीफ मैनेजर विपिन गुप्ता ने हिस्सा लिया। करीब 50 लोगों ने इन्क्वायरी की। इग्निस ऑटोमेटिक इंजन में भी उपलब्ध है। अगले 3 दिन में ये शो शहर के सभी प्रमुख मॉल, सोसाइटी व चौक पर किया जाएगा। लोगों को विभिन्न गेम व एक्टिविटी में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे।