इस महोत्सव में हर रोज ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। यह फ्री भी है। पहले दिन यहां रांची के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के सैंकड़ों स्टूडेंट्स ने भाग लिया। सबने एक से बढ़ कर एक योग टैलेंट दिखाया। किसी ने ग्रुप परफॉर्मेंस दी, किसी ने सोलो। एक बच्चे ने बाबा रामदेव की तरह अपने पेट की मांसपेशियों को योग साधना से नचा कर भी दिखाया।