पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामान्य श्रेणी में 438 से कम अंक है तो जेईई एडवांस से भी नहीं मिलेगी IIT

सामान्य श्रेणी में 438 से कम अंक है तो जेईई एडवांस से भी नहीं मिलेगी IIT

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 14 मई को इस साल की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। अब 12वीं बोर्ड के रिजल्ट के आधार पर सीआईएससीई ने टॉप 20 परसेंटाइल का कट-ऑफ जारी किया है। बोर्ड ने यह कट-ऑफ ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस को ध्यान में रखकर निकाला है।

दरअसल, एडवांस के जरिए आईआईटीज में एडमिशन के लिए सीबीएसई में कम से कम 75% और अन्य बोर्ड्स में टॉप 20 परसेंटाइल में होना जरूरी है।

सभी श्रेणियों के लिए ऐसा है बोर्ड द्वारा जारी कट-ऑफ

कैटेगरी कट-ऑफ स्कोर

जनरल 438/500

ओबीसी 427/500

एससी 415/500

एसटी 387/500

बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में आपत्ति है, तो 21 मई तक री-चेकिंग के लिए आवेदन

कैंडीडेट्स को अगर 10वीं व 12वीं के बोर्ड रिजल्टस में कोई ऑब्जेक्शन है तो इसके लिए री-चेकिंग की प्रक्रिया जारी है। आप बोर्ड के पास री-चेकिंग के लिए एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन बोर्ड की वेबसाइट www.cisce.org से कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया 14 मई से शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2018 है।

सरल शब्दों में, अगर जनरल कैटेगरी वाले स्टूडेंट्स को इस बार सीआईएससीई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 438, ओबीसी को 427, एससी को 415 और एसटी को 387 से कम अंक आए हैं, तो उन्हें आईआईटी में सीट नहीं मिल पाएगी।

बोर्ड के अंक कम. तो एडवांस में अच्छी रैंक भी बेकार

आईआईटी में एडमिशन के लिए 12वीं बोर्ड में भी अच्छे अंक जरूरी हैं। अगर आप दी गई योग्यता पूरी नहीं करते, तो एडवांस में अच्छी रैंक लाने के बाद भी आईआईटी में सीट नहीं मिल पाती है। - मनीष सिन्हा, डायरेक्टर, चैंप स्क्वॉयर

खबरें और भी हैं...