रांची | बरियातू रोड स्थित डॉ एचपी नारायण लेन में एक्स रे सेंटर के पास एक सामाजिक कार्य का सफलता पूर्वक आयोजन हुआ। इनर व्हील क्लब स्वर्णरेखा के सदस्यों ने राहगीरों को गुड़, चना और ठंडा पानी दिया। क्लब के सदस्यों में प्रेसिडेंट दीपा छायाम के साथ-साथ नीता नारायण, नंदिता गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी व सुप्रिया ठाकुर शामिल थे।