रांची | विद्या विकास पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने जम कर मस्ती की। विद्यालय में समर कैंप के समापन के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैंप के दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट ,फोटोग्राफी एवं कैलीग्राफी सेगमेंट के अंतर्गत बनाए गए वर्क की एक प्रदर्शनी आयोजित की गई। ग्रुप ‘ए’ के नन्हें बच्चों ने ‘बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है....गाने पर, ग्रुप ‘बी’ के विद्यार्थियों ने “ उगते सूरज पर करके चढ़ाई ...गाने पर तथा ग्रुप ‘सी ‘ के विद्यार्थियों ने महानायिका श्रीदेवी जी को श्रद्धांजलि देकर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। एक्टिंग सेगमेंट में छात्र प्रज्ज्वल ने भोजन के महत्व और छात्रा शैली और सुरभि ने पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया। कैंप में शामिल सभी छात्र छात्राओं को प्राचार्य राजन वर्गिस ने सहभागिता प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया।