चिरंजीवी प्ले स्कूल में चल रहे दस दिवसीय समर कैम्प का सातवां दिन भी बच्चों के लिए मस्ती भरा रहा। शुक्रवार को स्टूडेंट्स ने तरह-तरह के गेम्स खेले और मैजिक बाॅक्स का आनंद भी लिया। समर कैम्प के समापन समारोह में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी यहां के बच्चे प्रैक्टिस कर रहे। बच्चों को प्रोफेशनल्स टीचर्स की देखरेख में यहां डांस, गाने सहित प्रोग्राम के अन्य कई तरह की एक्टिविटी के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा। बच्चे भी पूरी मेहनत से डांस स्टेप्स सीख रहे।
बेस्ट परफोर्म करने वाले बनेंगे समर प्रिंस और प्रिंसेज
समर कैंप में स्टूडेंट्स की हर एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है। इन एक्टिवीटिज के प्वाइंट जोड़े जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्वाइंट पाने वाले स्टूडेंट को समर प्रिंस और प्रिंसेज का टाइटल दिया जाएगा।