पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फैशन में जैकेट मैक्सी और नेट सीक्वेंस टॉप

फैशन में जैकेट मैक्सी और नेट सीक्वेंस टॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिफॉर्म ड्रेसेज का ट्रेंड इन दिनों समर फैशन में खूब देखने को मिल रहा है। ये ड्रेस समर में फैशन लवर्स को क्लासी लुक देती हैं। इन यूनिफॉर्म ड्रेस को किसी भी अवसर पर पहना जा सकता है। समर फैशन में मैक्सी ड्रेस और नेट सीक्वेंस टॉप भी पॉपुलर हो रहे हैं। फैशन डिजाइनर डिंपी का कहना है कि समर में अक्सर गर्ल्स में हल्के कपड़ों की मांग रहती है। जो उन्हें चिलचिलाती धूप और चुभती गर्मी के बीच ठंडक दे सकें। कुछ ऐसे ही कपड़ों में कॉटन और लिनेन से बनी ये ड्रेस खूबसूरत लगती हैं। साथ ही इनमें पसीना सोखने की क्षमता होती है। इन दिनों लिनेन और कॉटन की मांग ज्यादा है। इन ड्रेसेस का नया कलेक्शन मार्केट में आया है।

ऐसे ड्रेसेज को पहनने का तरीका भी है खास

यूनिफॉर्म ड्रेस में सिंपल व्हाइट शर्ट खूब जंचती है। वैसे, इन दिनों लेस का फैशन भी पसंद किया जा रहा है। इसलिए व्हाइट लैस ब्लाउज और शर्ट के साथ यूनिफॉर्म ड्रेस और क्यू लॉट्स को पहना सकता है। क्यूलॉट्स गर्ल्स को बोल्ड और स्मार्ट लुक देते हैं। ये फॉर्मल और कैजुअल दोनों ही लुक में खास तौर पर समर सीजन में गर्ल्स काे पसंद आ रही हैं।

कॉटन मैक्सी ड्रेस : इन दिनों शॉर्ट ड्रेस के साथ कॉटन मैक्सी ड्रेसेस का फैशन है। इनमें फ्लोरल और ट्राइबल प्रिंट्स को पसंद किया जा रहा है। इस सीजन में यह स्ट्राइप्स, प्रिंट्स और सॉलिड कलर जैसे कई विकल्प में उपलब्ध है।

नेट सीक्वेंस टॉप : ये टॉप पेंसिल स्कर्ट के साथ बेहतर लगती है। इन टॉप पर सीक्वेंस वर्क होता है। जो समर में पार्टी वीयर लुक देता है।

खबरें और भी हैं...