रांची | निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में समर कैंप के चौथे दिन बच्चों ने डांस, म्यूजिकल चेयर और योगा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा दो तक के स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। बच्चों ने योगा के द्वारा स्वस्थ रहने के तरीकों के बारे में जाना। साथ ही क्राफ्ट में अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाना भी सीखा। अंत में बच्चों ने विभिन्न खेलों का आनंद उठाया। मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल विजय कुमार शर्मा, सचिव सीमा शर्मा, अनामिका क्षेत्री, मीनू सिंह सहित अन्य कई टीचर्स उपस्थित थे।
लिटिल जीनियस प्ले स्कूल: बच्चे कार्ड मेकिंग, फ्लावर मेकिंग और थंब प्रिंटिंग जैसे एक्टिवीटिज में हुए शामिल
रांची | लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में चल रहे चार दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन स्टूडेंट्स ने जम कर मस्ती की। कैंप में बच्चों ने योगा, डांस, कार्ड मेकिंग, फ्लावर मेकिंग और थंब प्रिंटिंग जैसे एक्टिवीटिज में हिस्सा लिया। इस कैंप में 50 स्टूडेंट्स शामिल हुए। साथ ही पूल पार्टी, वाटर डांस, जंपिंग जैक, झूला और फन गेम्स, मैगी पार्टी का लुत्फ उठाया। कैंप के आखिरी दिन फैशन शो और मदर्स डे प्रोग्राम होंगे। स्कूल की प्रिंसिपल एकता पाण्डेय ने बताया कि समर वेकेशन में इस तरह की एक्टिविटी से बच्चों में स्कूल और पढ़ाई के प्रति रुचि बनी रहती है।