पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाक में देसी घी डालने से अनिद्रा और माइग्रेन में मिलेगा फायदा

नाक में देसी घी डालने से अनिद्रा और माइग्रेन में मिलेगा फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ रिपोर्टर रांची



आयुर्वेद के अनुसार गाय का घी मधुर, स्निग्ध, शीतल होता है। यह वात, पित्त का शमन करता है। इसका राेजाना इस्तेमाल करने से यादाश्त और बुद्धि बढ़ती है। साथ ही पाचन शक्ति भी तीव्र होती है। देसी घी दिल के लिए भी अच्छा है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है। अनिद्रा की बीमारी में रोजाना सोते समय नाक में दो-दो बूंद देशी घी डालने, सूंघने, पैर के तलवे, माथे पर घी की मालिश के साथ नाभि में (बांए से दाहिने) तरफ पांच बार और विपरीत दिशा में पांच बार लगाने से नींद आनी शुरू हो जाती है।

सिर दर्द, माइग्रेन में इसके नियमित सेवन तथा नाक में दो-दो बूंद डालने से दर्द में लाभ होता है। जलन को कम करता है साथ ही बुखार को भी कम करता है।

हडि्डयां कमजोर होने और विटामिन ‘ए’ की कमी होने पर भी यह फायदेमंद है।

डॉ. कमलेश प्रसाद आयुर्वेद एक्सपर्ट, रांची

खबरें और भी हैं...