मेहनत व अनुशासन से ही सफलता अर्जित की जा सकती है : हिमानी
टूल रूम, टाटीसिलवे में विद्यार्थियों के साथ हिमानी पांडेय।
भास्कर न्यूज | नामकुम
टूल रूम, टाटीसिलवे में कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित एसटी माइनॉरिटी के 100 छात्र-छात्राओं को वेल्डिंग एवं मशीनिंग में प्रशिक्षण दिया गया है। इसका समापन सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण विभाग सचिव हिमानी पाण्डेय उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए शिक्षा एवं उच्च प्रशिक्षित स्किल मैनपावर की आवश्यकता होती है। रांची और आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षित स्किल मैन पावर काफी आवश्यक है। वर्तमान समय में स्किल्ड मैन पावर की बाजार में काफी कमी है। उन्होंने कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त किया जा सकता है। प्राचार्य महेश गुप्ता ने कहा कि राज्य में उधोगों के विकास के लिए काफी खनिज संपदा उपलब्ध है। खनिज संपदा के ठीक तरह से उपयोग के लिए स्किल मैन पावर की आवश्यकता होती है। समारोह के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा, मंगल टोप्पो, गौरव, कमलकांत, सोना पाॅल, विनीत लिंडा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।