नाबालिग को घर से जबरन ले जानेवाले को भेजा जेल
नामकुम | सामलौंग भुइयांटोली निवासी रमेश राम के घर से जबरन उसके 17 वर्षीय पुत्री को ले जानेवाला युवक फैयाज को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। 13 मई को रमेश ने लव जिहाद के षड्यंत्र के तहत अपहरण करने की प्राथमिकी फैयाज नामक युवक के खिलाफ की थी। इसके अलावा प्राथमिकी में बलात्कार और हत्या करने की भी आशंका जताई गई थी। पुलिस ने नाबालिग और आरोपी युवक को बरामद कर लिया है। फैयाज बंगाल पुरुलिया कसाई मुहल्ला का रहनेवाला है। वह पिछले दो साल से गुदड़ी मुहल्ला आजाद बस्ती में अपने मामा के घर रहकर रांची में ही डेली मार्केट स्थित अमननाग कांप्लेक्स में जावेद बैट्री दुकान में काम करता है।