गोस्सनर कॉलेज में लगी फोटोग्राफी प्रदर्शनी
रांची | गोस्सनर कॉलेज के सेमिनार हॉल में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग व आईपीआरडी द्वारा बुधवार को फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आईपीआरडी की ओर से आयोजित पिक्चर झारखंड के विजेताओं के द्वारा ली गई तस्वीरों की प्रदर्शनी लगी। मुख्य अतिथि झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन के सचिव संजय बोस थे। उन्होंने मास कॉम विभाग के विद्यार्थियों को कैमरे से जुड़ी तकनीकियों की जानकारियां दी। कैमरे व फोटोग्राफी से संबंधित विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सिद्धार्थ एक्का, डॉ. ईवा हांसदा, डॉ. सुब्रतो सिन्हा, डॉ. पीके गुप्ता, प्रो. गोल्डन बिलुंग, प्रो. संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।