पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डोरंडा कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता में आशीष अव्वल

डोरंडा कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता में आशीष अव्वल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोरंडा कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। इसका विषय झारखंड में विलुप्त होती नदियां और उनका संरक्षण व पृथ्वी पर्यावरण और प्रकृति था। निबंध में 164 व पेंटिंग में 43 स्टूडेंट्स शामिल हुए। निबंध प्रतियोगिता में आशीष मिश्रा अव्वल रहे। नितेष कुमार और गायत्री कुमारी क्रमश: सेकेंड और थर्ड स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता के नतीजे गुरुवार को घोषित किए जाएंगे। प्रिंसिपल डॉ. वीएस तिवारी ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण पर विश्व में चिंतन-मंथन हो रहा है। मौके पर प्रोग्राम अफसर डॉ. ब्रजेश कुमार, आशीष मिश्रा, बबली, आनंद, लिपी, लवली, हिमांशु व आशीष उपस्थित थे।

निबंध में 164 व पेंटिंग में 43 स्टूडेंट्स शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...