रांची | संयुक्त वामदल के नेताओं ने कहा कि पश्चिम
रांची | संयुक्त वामदल के नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इसलिए केंद्र सरकार एवं भारत निर्वाचन आयोग को दखल देना चाहिए। बंगाल में हुए पंचायत चुनाव में पहले तो 35 प्रतिशत सीटों पर किसी को खड़ा होने नहीं दिया गया। निर्विरोध घोषित करा दिया गया। बाकी बची सीटों पर किसी अन्य दल के लोग खड़ा हुए तो उनके साथ मारपीट की गयी। इससे साबित होता है कि वहां लोकतंत्र नहीं बचा है। उक्त बातें वाम नेताओं ने बुधवार को पत्रकारों से कही। मौके पर सीपीअाई के भुनेश्वर मेहता, खगेंद्र ठाकुर, सीपीएम के गोपीकांत बख्शी, सीपीआईएम एल के जनार्दन पासवान मासस के सुशांतो मुखर्जी आदि उपस्थित थे।
इधर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत आज वामदलों ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव को लेकर विरोध दिवस मनाया गया। रांची में वामदलों ने विरोध मार्च निकाल कर अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया। विरोध सभा को सीपीआई के खगेंद्र ठाकुर, भाकपा(माले) के शुभेंदु सेन, सीपीआई(एम) के प्रकाश विप्लव ने संबोधित किया।