पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने झारखंड पेवेलियन का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने झारखंड पेवेलियन का किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | मुंबई के बांबे एग्जीबिशन केंद्र में 18 मई तक चलने वाले ‘ग्लोबल एग्जीबिशन ऑन सर्विसेज’ में बुधवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने झारखंड पेवेलियन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में निवेश हेतु असीम संभावनाएं है। उद्यमियों और निवेशकों को दी जाने वाली सेवाओं एवं अवसर का यहां बहुत खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया गया है,जिससे निवेशकों को आसानी से जानकारी प्राप्त होगी। झारखंड की ओर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, फिल्म उद्योग, उद्योग खान एवं भूतत्व विभाग सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, एवं नगर विकास विभाग के स्टॉल झारखंड पेवेलियन के अंतर्गत लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...