विकास पर बहस करे विपक्ष, घटिया बयानबाजी का न ले सहारा : भाजपा
रांची | भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने विपक्षी नेताओं को उनकी ओछी बयानबाजी के लिए आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि विकास के मुद्दे पर विपक्ष के साथ बहस के लिए भाजपा तैयार है। लेकिन, विपक्ष विकास के मुद्दे से इस चुनाव में भागता नजर आ रहा है। उसके नेता जानते हैं कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में गोमिया विधानसभा क्षेत्र में 750 करोड़ से ज्यादा रुपए विकास योजनाओं पर खर्च हुए हैं।