सबके सहयोग से झारखंड बना देश का नंबर वन स्वच्छ राज्य : दीनदयाल
रांची | भाजपा ने कहा है कि सबके सहयोग से ही झारखंड देश का नंबर वन स्वच्छ राज्य बना है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने आम जन को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में प्रदेश के लोगों ने झारखंड को स्वच्छ बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया, उसी प्रयास का नतीजा है कि पूरे देश में अपना राज्य स्वच्छता अभियान में नंबर एक राज्य के रूप में प्रतिष्ठित हुआ है। उन्होंने राज्य के सवा तीन करोड़ जनता, सफाई कर्मियों, नगर निगम और नगर पंचायत को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास को इस अवार्ड के लिए आभार प्रकट किया है।