पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉक्टर देंगे मरीजों को ऑनलाइन परामर्श हॉस्पिटल में होगा मरीजों का पूरा ब्योरा

डॉक्टर देंगे मरीजों को ऑनलाइन परामर्श हॉस्पिटल में होगा मरीजों का पूरा ब्योरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक कारगर बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया है। डाक्टर अब ऑनलाइन परामर्श देंगे। जिससे अस्पताल की लंबी लाइन से लोगों को मुक्ति मिलेगी। वहीं मरीजों का पूरा रिकार्ड अस्पताल में मौजूद रहेगा। जिसके आधार पर किसी अन्य डाक्टर से परामर्श लेने में आसानी होगी। आपातकालीन स्थिति में इलाज शुरू करने में देरी नहीं होगी। स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने झारखंड को देश के ई-हॉस्पिटल नेटवर्क जोड़ने का फैसला किया है। इसके तहत एक दर्जन से ज्यादा तरह की सुविधाएं ऑनलाइन मिलेंगी।

बुधवार को योजना की समीक्षा के बाद स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने बताया कि झारखंड में तीन चरण में ई-हॉस्पिटल सेवा लागू की जाएगी।

प्रथम चरण में राज्य के सभी 23 जिला अस्पताल, 13 अनुमंडल अस्पताल और तीन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ई-हॉस्पिटल की शुरुआत होगी। द्वितीय चरण में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और तीसरे चरण में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को इस सेवा से लैस किया जाएगा। फिलहाल देश में 234 ई-हॉस्पिटल संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी ई-हॉस्पिटल योजना लागू करने वाले राज्यों की श्रेणी में जल्द शामिल हो जाएगा।

ई-हॉस्पिटल सेवा दरअसल स्वास्थ्य सुविधा देने वाला एक कम्प्यूटर एप्लिकेशन है। जिसकी मदद से हॉस्पिटल का संचालन किया जाता है। इसके माध्यम से लैब, मेडिकल रिकॉर्ड और मानव संसाधन संबंधी रिकार्ड का प्रबंधन आसानी होती है। वहीं मरीज का पूरा रिकार्ड भी हॉस्पिटल में मौजूद होता। जिसे दूसरे अस्पताल में बैठा डाक्टर भी आसानी से देख सकता है। इससे मरीजों का इलाज में सहायता मिलती है।

इस मौके पर रिम्स के निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि रिम्स मे 17 कंप्यूटर की खरीद ई -हॉस्पिटल योजना के लिए की गई है। जल्द ही डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी। समीक्षा बैठक में एनआईसी के एसआईओ शाहिद अहमद ,एनएचएम के निदेशक (वित्त) नरसिंह खलखो और एनएचएम के सिस्टम एनलिस्ट अवनिन्द्र कुमार भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...