पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुमका सेंट्रल जेल से स्थानांतरित होंगे उम्र कैद के छह बंदी

दुमका सेंट्रल जेल से स्थानांतरित होंगे उम्र कैद के छह बंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | केंद्रीय कारा दुमका में आजीवन कारावास की सजा काट रहे छह कैदियों को प्रशासनिक कारणों से राज्य के अलग-अलग सेंट्रल जेलों में ट्रांसफर किया जा रहा है। इससे संबंधित आदेश जेल आईजी द्वारा जारी कर दिया गया है। इन कैदियों में होरिल मंडल, पप्पू गुप्ता उर्फ राजीव कुमार, फिरोज मियां को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार रांची और आलोक कुमार राम , गजेंद्र सिंह कुशवाहा और सुधीर महतो को सेंट्रल जेल मेदिनीनगर भेजने का आदेश दिया गया है। जेल आईजी द्वारा जारी आदेश मे कहा गया है कि इसके लिए संबंधित कोर्ट से अनुमति ले ली जाए। स्थानांतरण के बाद आवश्यक होने पर उनकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। चिकित्सा जांच के बाद बंदियों को सुरक्षा के बीच जेल से दूसरे जेल स्थानांतरित किया जाना है।

खबरें और भी हैं...