पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाय खोजने निकला था घर से, 3 दिन बाद मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

गाय खोजने निकला था घर से, 3 दिन बाद मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिर पर ईंट मार कर की गई थी युवक की हत्या

क्राइम रिपोर्टर | रांची

पंडरा ओपी क्षेत्र के बाजार टांड़ में रहने वाले मंगरा उरांव की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। पुलिस को हत्या के तीन दिन बाद मंगरा का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक खाली घर में मिला। मंगरा उरांव की प|ी फगनी देवी के बयान पर पंडरा ओपी में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मंगरा के शव को मंगलवार की रात बाजारटांड़ स्थित एक खाली घर से बरामद किया था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। मंगरा के सिर पर गहरी चोट थी। जिस खाली घर में उसका शव पड़ा था, वह काफी मात्रा में खून निकला हुआ था। इसे देख कर प्रथम दृष्टया में पंडरा पुलिस ने कहा कि ईंट से मारकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। मंगरा दिहाड़ी मजदूर था और 13 मई से लापता था। मंगरा की प|ी फगनी देवी ने बताया कि वह 13 मई की शाम में गाय खोजने के लिए निकला था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। फगनी को लगा कि वह किसी मेहमानी के यहां चला गया होगा। इसलिए अगले दिन भी वह उसे ढूंढने नहीं निकली। 15 मई को जब फगनी की बेटी प्रभा अपने गाय को खोजने तो भास्कर नगर के एक खाली घर में मंगरा का शव मिला। प्रभा चिल्लाते हुए फगनी के पास गई और शव के बारे में बताया। जब फगनी वहां पहुंची तो हत्या होने की जानकारी मिली।

खबरें और भी हैं...