विदेशी बता कर महिला से 90 हजार रुपए की ठगी
रांची | खुद को जर्मनी का बता कर ठग ने निवारणपुर की अंजू जायसवाल से 90 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस मामले में अंजू ने चुटिया थाने में रवि अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। रवि ने 10 मई को जर्मनी से रांची लड़की देखने के लिए आने वाला था। उसने अंजू को फोन कर कहा कि वह दिल्ली होते हुए रांची आ रहा था। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने उसे पकड़ लिया है। उसके पास कुछ गिफ्ट हैं, जिसके लिए जीएसटी के रूप में 49500 रुपए मांगा जा रहा है। अभी उसके पास पैसे नहीं है। उसने अंजू को एक एकाउंट नंबर दिया। अंजू ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। फिर रवि ने फोन कर पैसे मांगे।