पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4040 शहरों को पछाड़ सिटीजन फीडबैक में रांची बनी नंबर वन

4040 शहरों को पछाड़ सिटीजन फीडबैक में रांची बनी नंबर वन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता सर्वेक्षण में पहली बार राजधानी रांची पूरे देश में सिटीजन फीडबैक कैटेगरी में नंबर वन बनी है। देश के 4040 शहरों को पछाड़ते हुए रांची ने यह मुकाम हासिल किया है। यह यहां के लोगों की सहभागिता की वजह से संभव हुआ है। सफाई की बेहतर स्थिति नहीं होने, कूड़ा डिस्पोजल नहीं होने के बावजूद यहां के लोगों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस बार सिटीजन फीडबैक के लिए 1400 नंबर निर्धारित किए गए थे। इसमें स्वच्छता एप डाउनलोड करने पर 400 नंबर और स्वच्छता से संबंधित सवालों का जवाब देने पर 1000 नंबर निर्धारित किया गया था। रांची में 35 हजार से अधिक लोगों ने अपने मोबाइल पर स्वच्छता एप डाउनलोड किया। वहीं सर्वेक्षण के लिए तय किए गए 6 सवालों का लगभग सभी लोगों ने जवाब दिया। कार्वी की टीम ने फोन कॉल, वेवसाइट और सीधी बात करके लोगों से स्वच्छता से जुड़े सवाल किए थे, इसका शत प्रतिशत लोगों ने सकारात्मक जवाब दिया। आम लोगों की इसी सहभागिता की वजह से रांची को देश में पहला स्थान मिला है। हालांकि अभी स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी नहीं हुई है। रैंकिंग जारी होने के बाद ही पता चलेगा कि साफ-सफाई और स्वच्छता में रांची की क्या स्थिति है। इधर, रांची को नंबर वन घोषित किए जाने के बाद नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने लोगों का आभार जताया है।

इन सवालों का जवाब देकर लोगों ने राजधानी रांची को बनाया टॉप

क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छता रैंकिंग के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में भाग ले रहा है। क्या पिछले साल के मुकाबले आपका क्षेत्र साफ है और सफाई में सुधार हुआ है । क्या सार्वजनिक शौचालय पर्याप्त बने हैं और पहले के मुकाबले अधिक साफ है।

क्या इस साल आपने सार्वजनिक क्षेत्रों में कूड़े के डिब्बे का उपयोग शुरू कर दिया है।

क्या आप संतुष्ट हैं इस वर्ष घर से अलग-अलग कचरा एकत्र किए जाने की व्यवस्था से।

क्या पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पब्लिक टॉयलेट की संख्या बढ़ी है और खुले में शौच व यूरीन त्याग में कमी आई है।

सफाई की स्थिति अभी भी खराब

रांची के लोगों ने शहर की लाज रखी। लेकिन सच्चाई यह है कि साफ-सफाई में शहर की स्थिति अभी भी काफी खराब है। इसी वजह से नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने दो दिन पहले ही स्वच्छता कार्यशाला में कहा था कि रांची की स्थिति देखकर नगर निगम को स्वच्छ शहर का सर्टिफिकेट नहीं दे सकते। बुधवार को शहर का निरीक्षण करने के दौरान इन्द्रपुरी में लगे कूड़ा का ढ़ेर देखकर उन्होंने अफसरों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा कर दिया। इसके बाद नगर आयुक्त ने वार्ड 31 के सुपरवाइजर को शो कॉज किया है।

खबरें और भी हैं...