पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छाबड़ा के सुरों संग थिरके भक्त

छाबड़ा के सुरों संग थिरके भक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीटोला काली मंदिर के पास माता के सजे दरबार में भक्ति गीतों पर झूमते भक्त।

सिटी रिपोर्टर | रांची

मनीटोला डोरंडा स्थित काली मंदिर का दृश्य बुधवार को आस्था से सराबोर रहा। दिनभर जहां भक्तों की कतार लगी रही। बच्चा हो बुजुर्ग, महिला हो या युवा हर कोई मां के दरबार में हाजिरी लगाने को उतावला रहा। वहीं शाम में धनबाद के विक्की छाबड़ा ग्रुप और अजय डांस ग्रुप ने भजनों की गंगा में भक्तों को डुबाए रखा। देर रात तक जागरण में गायकों के बोल पर लोग झूमते रहे। समूचा इलाका ही जयकारे से गुंजायमान था। बिजली की रंग-बिरंगी सजावट भक्ति को इंद्रधनुषी बनाती रही। इस प्रकार जय मां काली जगदंबा ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव का समापन हो गया।

पुजारी पवन पासवान की अगुवाई में आरती हुई। आयोजन को सफल बनाने में दिनेश सिंह, वीरेंद्र प्रधान, नंदकिशोर जायसवाल, अशोक राय, सुबोध सिंह, मुन्ना उरांव, राजू कक्कड़, साकेत गुप्ता, दीपू सिन्हा, संदीप तिर्की, सुमीत वर्मा, राजेश मिंज, नवल किशोर पासवान, अजीत मिंज, बिट्टू उरांव, अनिल पासवान, धीरज राम, रानी जायसवाल, रेणु सिन्हा, सुनीता मिंज, विमला कुमारी, प्रियंका टोप्पो, उर्मिला उरांव, पिंकी देवी, सोनी कच्छप, सरिता कच्छप आदि ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...