बूथ संचालकों की समस्या को लेकर हुई बैठक
झारखंड प्रदेश सर्व एकता मंच एवं छात्र क्लब ने संयुक्त रूप से आधार संचालकों की दुर्दशा को लेकर रातू रोड स्थित गुप्ता भवन में बैठक की। बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के लिए बैंकों से कर्ज लेकर बेरोजगार युवक सेंटर चला रहे हैं। प्रज्ञा केंद्र एवं आधार सेंटर का अपना सरकारी परिसर नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना बूथ संचालकों को हो रहा है। जबकि, राज्य सरकार ने स्पष्ट निदेश जारी कर कहा है कि प्रज्ञा केंद्र एवं आधार सेन्टर को निकटवर्ती सरकारी परिसर में शिफ्ट किया जाए। मौके पर डॉ. जेपी गुप्ता, शिव किशोर शर्मा, विपुल सिंह, आराधना कुमारी आदि मौजूद थे।