पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 व 31 मई को देश के 10 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे : प्रशांत शांडिल्य

30 व 31 मई को देश के 10 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे : प्रशांत शांडिल्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक कर्मचारी यूनियनों ने भारतीय बैंक संघ के सैलरी में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। संगठन ने अपनी मांगों को लेकर मई महीने के अंत में 30 और 31 मई को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। ऑल इंडिया बैंक आफसर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि पहले चरण में 9 मई को बैंक कर्मचारी प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि आईबीए की शुरुआती ऑफर महज 2 फीसदी बढ़ोत्तरी का था, जिसे पूरी तरह खारिज कर दिया गया। यूएफबीयू 9 इम्प्लॉइज और ऑफिसर्स यूनियंस को मिलाकर बनाया गया है। इसमें आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक आफसर्स एससोिएशन, नेशनल कंफ्रफेडरेशन आफ बैंक इप्लाइज, आल इंडिया बैंक आफसर्स एसोसिएशन, बैंक इंपलाइज फेडरेशन आफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक इंप्लाइज आफिसर्स फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक आफसर्स कांग्रेस, नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स और नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ बैंक आफिसर्स शामिल हैं। फोरम ने निर्णय लिया कि हड़ताल पर जाने के अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि पिछले शनिवार को हुई मीटिंग में आईबीए द्वारा रखे गए 2 फीसदी के ऑफर को खारिज कर दिया गया। पिछली वेतन वृद्धि में आईबीए ने 15 फीसदी बढ़ोतरी की थी।

खबरें और भी हैं...