पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजधानी ट्रेन में चूहे दौड़ने ‌व घटिया खाना पर 2 अफसरों के अलग बोल

राजधानी ट्रेन में चूहे दौड़ने ‌व घटिया खाना पर 2 अफसरों के अलग बोल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट के जस्टिस अनंत विजय सिंह ने राजधानी एक्सप्रेस में घटिया खाना मिलने, गंदगी और बोगी में चूहे दौड़ने की शिकायत की थी। इस मामले में डीआरएम विजय कुमार गुप्ता के आदेश पर जांच कमेटी गठित हुई। जांच कमेटी ने रिपोर्ट दी और पांच दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई हुई या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। डीआरएम के प्रभार में एडीआरएम विजय कुमार (ऑपरेशन) ने कहा कि जांच रिपोर्ट आ गई है। उसे एक्जामिन कर रहे हैं। एक से दो दिनों में कार्रवाई होगी।

वही एडीआरएम अजीत सिंह यादव (इंफ्रास्ट्रक्चर) ने कहा कि राजधानी ट्रेन में सफाई करने वाले एजेंसी का कांट्रेक्ट रद्द कर दिया गया है। राजधानी ट्रेन के ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग स्टॉफ को रखने वाली एजेंसी के संचालक प्रकाश सिंह उर्फ चटनी सिंह काे 18 दिन के लिए नौ लाख रुपए का कांट्रेक्ट था, जिसे रद्द कर दिया गया है। उस पर एक हजार फाइन भी लगाया गया है। यह कांट्रेक्ट जांच से पहले ही रद्द कर दिया गया। जबकि शिकायत आने के बाद डीआरएम ने कहा था कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी, लेकिन जांच रिपोर्ट आने से पहले ही कार्रवाई करने की जल्दबाजी क्यों की गई। यह बात रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को समझ नहीं आया। क्योंकि कांट्रेक्टर को अपना पक्ष तक रखने नहीं दिया गया और कार्रवाई कर दी गई।

जहां चूहे दौड़े, वह बोगी नार्दन रेलवे की : एडीआरएम अजीत सिंह यादव ने कहा कि जिस एसी बोगी के फस्ट क्लास में चूहे दौड़ने की शिकायत हुई है, वह बोगी नार्दन रेलवे की थी। बोगी में पेस्ट लगाने वाली एजेंसी पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। रांची से दिल्ली गई ट्रेन में एसी फस्ट बोगी रांची की लगाई गई थी। उसमें खराबी आ गई। इस वजह से नार्दन रेलवे ने दूसरी एसी फस्ट बोगी लगा दी और उस बोगी में चूहे आए। इस पर कार्रवाई के लिए नार्दन रेलवे को लिखा गया है।

आईआरसीटीसी को कार्रवाई करना है खान-पान पर

एडीआरएम अजीत सिंह यादव ने कहा कि एडीआरएम विजय कुमार को आईआरसीटीसी को कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा करनी है, क्योंकि राजधानी ट्रेन में खाना खराब दिया गया था। उस एजेंसी पर कार्रवाई आईआरसीटीसी को करना है। कैटरिंग की जिम्मेवारी आईआरसीटीसी के पास है।

मालूम हो कि 21 अप्रैल को कानपुर से रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की एसी फस्ट बोगी में सफर कर रांची आ रहे हाईकोर्ट के जस्टिस अनंत विजय सिंह अपने परिवार के साथ रांची आ रहे थे। इसी दौरान बोगी में चूहे दौड़ते दिखे। बाथरूम गंदगी से भरा हुआ था और पैंट्रीकार का खाना घटिया था।

खबरें और भी हैं...